1 May Current Affairs in hindi 2025 | करंट अफेयर

आज का दिन: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
1889, शिकागो के मजदूर आंदोलन की याद में दुनियाभर में ये दिन मनाया जाता है। पेरिस में इंटरनेशनल सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान हुआ था।

आज Today’s करंट अफेयर के महत्वपूर्ण क्वेश्चन आंसर

1 May Current Affairs in hindi

01. फतह किलिमंजारो तमिलनाडु की 72 वर्षीय विद्या सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप के सबसे बड़े पर्वत किलिमंजारो पर फतह हासिल की। वे इसे फतह करने वाली भारत की सबसे उम्र दराज महिला है।

02. शाजी. एन. करुन का निधन
: मलयालम फिल्म निर्माता शाजी.एन. करुन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। करुन को उनकी फिल्मों के लिए कई राष्ट्रीय और राज्य अवार्ड मिले हैं।

03. नेशनल आर्काइव ने बुक लॉन्च की : राष्ट्रीय
अभिलेखागार ने वाणी प्रकाशन के सहयोग से “रामानुजनः जर्नी ऑफ अ ग्रेट मैथेमेटिशियन” बुक का विमोचन किया।

04. कनाडा के नए पीएम : मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री चुने गए। उनकी लिबरल पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। लिबरल पार्टी को चौथी बार सत्ता में आने का अवसर मिला है।

05. ज्ञान पोस्ट : केंद्र सरकार ने देशभर में कम से कम खर्च में धार्मिक और शैक्षणिक किताबों को पहुंचाने के लिए ज्ञान पोस्ट की शुरुआत की। ज्ञान पोस्ट सेवा 1 मई से शुरू हो जाएगी

06. PRAVAAH पोर्टल :
आरबीआई ने लाइसेंस और अनुमोदन के लिए बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों को 1 मई से PRAVAAH पोर्टल का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।

07. सबसे अधिक सैन्य खर्च :
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य खर्च के लिहाज से भारत दुनिया में 5वां बड़ा देश बन गया है।

08. फीफा वुमन वर्ल्ड कप :
ब्राजील 10वें फीफा वुमन वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी करेगा। ब्राजील वुमन वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश बनेगा।

09. ग्रीन हाइड्रोजन सर्टिफिकेशन स्कीम : केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ग्रीन हाइड्रोजन सर्टिफिकेशन स्कीम (GHCI) लॉन्चकी।

10. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग: ग्लोबल अलायंस ऑफ नेशनल ह्यूमन राइट्स इंस्टिट्यूशंस ने भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ‘A’ दर्जे से घटाकर ‘B’दर्जे में डाला।