किताबों से सीखे books quotes in hindi

आप इन किताबों के माध्यम से अपने जिंदगी में सुधार कर सकते हैं कुछ मोस्ट पापुलर बुक्स के इंपोर्टेंट क्यूट जो आपको आपकी जिंदगी में सुधार करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं हमने इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही मोस्ट इंर्पोटेंट बुक्स से कुछ उनके बुक्स के कुछ अंश को लाए हैं जो आपके लिए उपयोगी हैं

Books Quotes Hindi me

1. बोलने का नियम बनाएं आत्मविश्वास बढ़ाएं

आप जितना ज्यादा बोलते हैं आपका आत्मविश्वास उतना बढ़ता है और आपके लिए अगली बार बोलना उतना आसान होता है। बोलने की आदत डालिए। मनोबल बढ़ाने के लिए भी यह आदत मददगार है। हर मीटिंग में बोलने का नियम बनाएं। जिस वार्ता, कमिटी, मीटिंग, कम्युनिटी फोरम में भाग लें उसमें कुछ न कुछ कहें। टिप्पणी करें, सुझाव दें, सवाल पूछें

Books- हाऊ टु विन फ्रेंड्स एंड इंफ्लुएंस पीपल

2. गलती मानने से आप आनंद का अनुभव करेंगे खुद की गलती माननां हिम्मत का काम है-

इसमें संतुष्टि का अहसास होता है और अपराधबोध कम होता है। अपनी गलतियां मानने से आप भीड़ से अलग होते हैं और आपको इसमें प्रतिष्ठा का अनुभव होता है। जब गलत हों तो गलतियों को तत्काल और उत्साह से स्वीकार करें। इससे न सिर्फ आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे वल्कि अधिक आनंद मिलेगा।

Books – मास्टर योर इमोशंस

3.बचत करके भी अपनी पूंजी बढ़ा सकते हैं आप

अगर आप मेहनत और बचत के जरिए पूंजी एकत्रित करेंगे तो आपकी जिंदगी में और ज्यादा कमाने और ज्यादा बचाने के मौके आएंगे। जब आप अपनी जमा- पूंजी या बैंक बैलेंस से मिलने वाले उत्साह के बारे में सोचते हैं तो इसके इर्द-गिर्द की ऊर्जा चढ़ती है। पैसा ही पैसे को खींचता है। बचत कर पूंजी बढ़ाने की क्षमता इसका सूचक है कि आपमें ज्यादा कमाने की काबिलियत है।

Books – थिंक एंड ग्रो रिच

4. जो काम लुभाते हैं उन्हीं में आप सबसे बेहतर होते हैं

अपनी खासियत को जानने की शुरुआत आपको अपने गुजरे वक्त में झांककर करनी होगी। किस तरह के काम से आपको अच्छा परिणाम और पारिश्रमिक मिला है? स्कूल में कौन-से विषय पसंद थे? कौन-से विषयों में अच्छे अंक मिलते थे? आप हमेशा ऐसे काम करने में श्रेष्ठ होते हैं जो

Books – द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग

5. जीवन में किसलिए जरूरी होते हैं उसूल

कुछ लोग उसूलों पर चलना पसंद नहीं करते और न ही कोई जिम्मेदारी उठाना चाहते हैं। वो हर चीज के लिए दुनिया को दोषी ठहरा देते हैं। संघर्ष के बजाय सुरक्षा पसंद करते हैं। उनके लिए चुनौतियां बहुत कठोर होती हैं। वो बदलाव से डरते हैं। महान लोग अपने उसूलों पर टिकते हैं। वो जीवन में खोखली शोहरत को नहीं बल्कि सच्ची प्रतिष्ठा को अहमियत देते हैं।

Books – ड्राइव

 

6.अनुशासन की अहमियत को समझें

शुरुआत में अनुशासन थोपा जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं किया जा सकता। दिमाग वही करना चाहता है जो उसे पसंद है। लेकिन जो व्यक्ति जीवन में अपने दिमाग की पसंद और सुविधा के अनुसार चलता है, वो कभी कुछ हासिल नहीं कर पाता। यहीं आत्म-अनुशासन की अहमियत समझ में आती है। किसी भी काम को टालने से बचना बेहद जरूरी है।

 

7.लोकप्रियता से कहीं बेहतर है विश्वसनीयता

वफादारी का सर्वोच्च रूप है ईमानदारी। ईमानदारी का अर्थ अपने सिद्धांतों पर केंद्रित होना है। ईमानदारी से ही वफादारी उत्पन्न होती है। अंगर आप इस क्रम को उलटने का प्रयास करते हैं और पहले वफादारी दिखाना चाहते हैं, तो आप पाएंगे कि आप सिर्फ तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ती ही कर रहे हैं और ईमानदारी के साथ समझौता कर रहे हैं। लोकप्रिय बनने से विश्वसनीय बनना कहीं बेहतर है।

 

8 अनुशासन की अहमियत को समझें

शुरुआत में अनुशासन थोपा जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं किया जा सकता। दिमाग वही करना चाहता है जो उसे पसंद है। लेकिन जो व्यक्ति जीवन में अपने दिमाग की पसंद और सुविधा के अनुसार चलता है, वो कभी कुछ हासिल नहीं कर पाता। यहीं आत्म-अनुशासन की अहमियत समझ में आती है। किसी भी काम को टालने से बचना बेहद जरूरी है।

Book द नाउ हैबिट

9. क्यों जरूरी है खुद के प्रति सहानुभूति रखना

खुद के प्रति सहानुभूति रखना हमें मजबूत बनाता है। जब सब अच्छा चल रहा है तब भी खुद की देखभाल जरूरी है। जब लोग संघर्ष करते हैं तब खुद से सहानुभूति रखते हैं। हमेशा खुद को अपने प्यार और देखभाल के लायक समझें। जब आप अपना सर्वश्रेष्ठ न दे पाएं, तो भी खुद को स्वीकार करें, सहज रहें। समझें कि हमेशा परफेक्शन जरूरी नहीं। खुद के प्रति नर्म रवैया अपनाएंगे तो हमेशा खुश रहेंगे।

Book द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग

 

10. गुस्सा करने से जटिल हो जाती हैं परिस्थितियां

अगर आपको प्रतिक्रिया देना नहीं आता है, तो गुस्सा करके आसानी से परिस्थिति को जटिल बनाया जा सकता है। वहीं शांत रहकर स्थिति को विनम्रतापूर्वक नियंत्रण में ला सकते हैं। कई बार दूसरे का गुस्सा आप पर नहीं होता। व्यक्ति के गुस्से को शांत करना है तो उसका ध्यान बांटना चाहिए। लेकिन ये रणनीति तभी काम की है, जब व्यक्ति के गुस्से की तीव्रता अधिक न हो।

Books द पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग

11. लोगों को महान बनने के लिए प्रेरित करें

महान बनने की आकांक्षा सबसे प्रचंड होती है। यह ऐसी मानवीय भूख है, जो स्थायी है। यही आकांक्षा आपसे लेटेस्ट फैशन के कपड़े पहनवाती है। सहानुभूति और ध्यान आकर्षित करने तथा महत्वपूर्ण होने का अनुभव करने के लिए लोग बीमार होने का बहाना भी करते हैं। हम चाहें तो आसपास के लोगों की प्रशंसा करके उन्हें महान बनने के लिए प्रेरित कर सकते हैं

Books- फेलिंग फॉर्वर्ड

 

11. सकारात्मकता से ही सफलता मिलती है

सकारात्मक नजरिए की आदत जितनी ऊंचाई तक ले जाती है, उतनी ऊंचाई तक कोई आदत नहीं ले जाती। आशावादी और उम्मीद भरे नजरिए से आनंद बढ़ता है। नजरिया जो सर्वश्रेष्ठ, सर्वोच्च, सर्वाधिक प्रसन्नता को तलाशता है। सफलता पर संदेह न करें। आप चाहे जो कर रहे हों, हमेशा उसके बारे में उम्मीद भरा नजरिया रखें। इससे आपकी शक्तियां बढ़ेंगी

Book- द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग

12. तनाव उत्पन्न करने वाले विचारों को रोकें

जो लोग मानते हैं कि परिस्थितियां तनावपूर्ण नहीं होतीं, प्रतिक्रिया ही तनाव देती हैं, वे यह जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हैं कि उन्हें किस घटना पर कैसी प्रतिक्रिया देनी, चाहिए। वे तनाव उत्पन्न करने वाले विचारों को पहचानकर उन्हें रोकते हैं। जो लोग स्वभाव से लचीले और परिवर्तनशील होते हैं, असफलता को अस्थायी मानते हैं

Books माइंडसेट