Daily New Suvichar | सुविचार

Daily Suvichar सुविचार

आप इन सुविचारों को पढ़ सकते हैं यह रहे –

1.परिवर्तन ही वह कारण है, जो आपके जीवन में नए अवसर ला सकता है।

2. दौलतमंद आदमी को जो सम्मान मिलता हैं, वह दरअसल उसका नहीं होता, वह तो उसकी दौलत का सम्मान होता है

3. अपनी भूल यदि अपने ही हाथों सुधर जाए, तो यह उससे कहीं अच्छा है कि कोई दूसरा आकर उसे सुधारे।- मुंशी प्रेमचंद

4.अतीत में रहकर नई शुरुआत नहीं हो सकती। नई शुरुआत से इतिहास लिख सकते हैं।

5.विफलता का मौसम सफलता के बीज बोने का सर्वश्रेष्ठ समय है! – परमहंस योगानंद

6. तथ्य कई हो सकते हैं, पर सत्य केवल एक ही होता है। – रर्वोद्रनाथ टैगोर

7.मैंने हमेशा खुश रहने का निश्चय किया है क्योंकि यह मेरे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। – वाल्टेयर, फ्रांसीसी दार्शनिक

Best New Suvichar Hindi me

  • सफलता पहले मन में घटती है, फिर जीवन में
  • जो भाग्य के सहारे बैठते हैं, उनका भाग्य उन्हीं के पास बैठ जाता है।
  • वो जीत गए क्योंकि उन्हें विश्वास था कि वो हीं जीतेंगे
  • चिंता ने कभी कोई काम पूरा नहीं किया।
  • उठो, अपने जीवन की योजना बनाओ ताकि तुम्हारी सोई हुई महान प्रतिभा और शक्ति, जो अब तक व्यर्थ पड़ी हुई है, जाग उठे।
  • ऊंची से ऊंची चोटी पर पहुंचना मकसद हो, तो अपना काम निचली सतह से शुरू करना चाहिए
  • क्षमा, सहायता व सहयोग करने की आदत बना लें। ये गुण व्यर्थ नहीं जाते और आड़े वक्त पर काम आते हैं

 

22. हमेशा युवा रहने के लिए चेहरे का सौंदर्य नहीं, मजबूत मस्तिष्क जरूरी है।

21.  सफलता के बीज बोने के लिए सर्वश्रेष्ठ समय वही है जब आप असफलता के दौर में हों।

20.जीवन के प्रति आपका नजरिया ही यह तय करता है कि आपका जीवन कैसा होगा ।

19. जिस काम को करने में डर लगता है, उसे करने का नाम ही साहस है

18. पूरा जीवन एक अनुभव है। आप जितने अधिक प्रयोग करते हैं, उतना ही इसे बेहतर बनाते हैं।

17. सफल व्यक्ति वह है जो दूसरों द्वारा खुद पर फेंकी ईंटों से मजबूत नींव बना सके।

16. सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में ये सोच विकसित कर देती है कि वे विफल नहीं हो सकते। – बिल गेट्स

15. जीवन लगातार होने वाली पढ़ाई ही तो है, जहां हमें सबकुछ सीखना पड़ता है।

14. जीवन के सर्वश्रेष्ठ दिन सफलता के नहीं होते, वो होते हैं जब आप चुनौतियां स्वीकारते हैं और भविष्य में कुछ हासिल करने की ठान लेते हैं।

13. समय की नब्ज पकड़िए, क्योंकि समय बदलना सिखाता है, रुकना नहीं

12.  सिर्फ सीखना ही एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे मस्तिष्क कभी नहीं थकता है।

11. अपने उद्देश्य महान रखें, चाहें इसके लिए कांटों भरी डगर पर ही क्यों न चलना पड़े

10. पहला कदम उठाने से पहले सब ठीक होने का इंतजार न करें। शुरुआत सबसे महत्वपूर्ण है

Suvichar images
Suvichar images

9. लोगों को हर तरह से खूबसूरत होना चाहिए। चेहरे से, पहनावे से, विचारों से और अंतरात्मा से ।

8. जीवन में सबसे बड़ी गलती वही होती है, जिससे आप कुछ सीखते नहीं हैं

7. आप केवल उसी चीज में सच्चे निपुण हो सकते हैं, जिसे आप प्यार करते हैं। – माया एंजेलो

6. जीवन के संघर्ष में धैर्य और समय ही दो सबसे महान योद्धा हैं। इन्हें हमेशा अपने साथ रखें।

5. बदलने की क्षमता ही इंसान की बुद्धिमता का असली आकलन है। – अल्बर्ट आइंस्टीन

4. हार के डर से कभी भी खेल के मैदान में उतरना मत छोड़िए।

3. सही परिस्थिति के इंतजार में न बैठें। जिस स्थिति में हैं उसी में खुशी खोजने का प्रयास करें।

2. एक मनुष्य के तौर पर आपका छोटा-सा कदम पूरी इंसानियत के लिए बड़ी उपलब्धि हो सकता है।

1. सच्चा बलवान तो वही होता है, जिसने अपने मन पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया हो। -विनोबा भावे

 

Suvichar Hindi – For  Great Peoples

1. पूरा जीवन एक अनुभव है। आप जितने अधिक प्रयोग करते हैं, उतना ही इसे बेहतर बनाते हैं। – एस्टी लोडेर

2. उन बातों से दुखी नहीं हों, जो अभी हुई ही नहीं हैं। -शुनम्यो मसुनो, जेन बौद्ध भिक्षु

3. अवसर के पायदान पर कदम रखकर ही सफलता की सीढ़ी सबसे अच्छे से चढ़ते हैं।- एन रेंड

4. जो लोग अपने डर को जीत लेते हैं, वो सही मायनों में मुक्त हो जाते हैं। – अरस्तू

5.यह एकदम स्पष्ट है कि हम तथ्यों से नहीं, बल्कि तथ्यों • की हमारी व्याख्या से प्रभावित होते हैं। – अल्फ्रेड एडलर

 

New Suvichar hindi me 2023

• उम्मीद वो खंबा है जिसपर दुनिया टिकी है। जागे हुए इंसान का सपना है उम्मीद।

• यह निश्चित है कि कुछ निश्चित नहीं।

• बहुत से ऐसे काम हैं जो जब तक किए न जाएं तब तक असंभव ही लगते हैं।

• चीजें तभी तक आकर्षित करती है जब तक वो आपकी नहीं हो जातीं।

• अंत से होती है नई शुरुआत।

• दुख की एक सीमा होती है। डर की कोई सीमा नहीं होती। जिसका दुख है, वह तो घट चुका। डर उसका है, जो अब घटने वाला है।

• ज्यादातर मनुष्य बदनामी से डरते हैं। बहुत कम हैं जो अपने विवेक से डरते हैं।

• यह तय है कि अच्छाई के बिना बुराई नहीं हो सकती।

• इतनी बुरी कोई पुस्तक नहीं कि उसमें कुछ अच्छा न तलाशा जा सके।

• कठिन चीजों को आसान बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

• बुरा करने से कुछ न करना बेहतर है।

• हम उसको नजरअंदाज करते हैं जो हमारी आंख के सामने हैं। उससे बेखबर हैं जिसे पा सकते हैं, उसके पीछे दौड़ते हैं जो कोसों दूर है।

• साधारण भोजन सबसे अच्छा है। ज्यादा व्यंजन ज्यादा बीमारी लेकर आते हैं।

• महान व्यक्ति कभी भी अवसरों की कमी की शिकायत नहीं करते हैं।

• अगर आप अपने जीवन में बहुत सारे गलत काम नहीं करते हैं तो आपको कामयाब होने के लिए केवल कुछ अच्छे काम करने की ही जरूरत है। -वारेन बफेट, अमेरिकी इन्वेस्टर

 

• ये सपने के सच होने की उम्मीद ही है, जो जीवन को रोचक बनाती है।

• दुनिया में कोई भी चीज कभी भी पूरी तरह से गलत नहीं हो सकती। रुकी हुई घड़ी भी दिन में दो बार सही वक्त दिखाती है।

• लोग अपने जीवन में किसी भी क्षण वो कर गुजरने की क्षमता रखते हैं, जिसका वो सपना देखते आ रहे हैं।

• तुम वो हो, जो तुम होने का यकीन करते हो।

• साधारण चीजें ही असाधारण होती हैं और सिर्फ बुद्धिमान लोग ही उन्हें देख सकते हैं।

• जब आप कुछ पाना चाहते हैं तो पूरा ब्रह्मांड उसे हासिल करने के लिए आपके मदद करता है।

• केवल एक ही चीज है, जो किसी सपने का पूरा होना असंभव बना सकती है। और वह है, असफलता का डर।